फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देवनारायण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई

Mon, 11 May 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का स्वागत करते नेता। संवाद - फोटो : दुकानदार
विज्ञापन
भिवाड़ी। जलालपुर गांव में भगवान देवनारायण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में हवन, भंडारा तथा रागिनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने वीर गाथाओं और धार्मिक कथाओं की प्रस्तुतियां दीं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भगवान देवनारायण राजस्थान के आराध्य देव हैं। इस मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, भाईचारा और सद्भावना बढ़ेगी। मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ के स्थान नहीं हैं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और संस्कारी शिक्षा के केंद्र हैं। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांगों को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12वीं विज्ञान वर्ग का संचालन, 500 मीटर सड़क निर्माण, स्कूल ग्राउंड की चारदीवारी निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें