फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रशिक्षण पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन शर्मा रहे। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रत्येक ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी वर्गों के अनुदेशक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एसएन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, औद्योगिक अनुशासन, कार्य संस्कृति एवं उद्योग में अपेक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, समय की पाबंदी, मेहनत, टीम भावना और सकारात्मक कार्य व्यवहार भी सफल कॅरिअर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करते हुए उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा संस्थान से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें