फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आम लोगों को दी राहत, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों और रसाई गैस के भरे सिलेंडर के दामों में भारी कमी करते हुए गर्मी में आम लोगों को राहत देने का काम किया है। ऐसा सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटा देने से हुआ है। आज रेवाड़ी शहर में पैट्रोल का दाम 106.15 पैसे प्रति किलोलीटर जबकि डीजल का भाव 97.37 पैसे प्रति किलोलीटर लागू रहा।
विज्ञापन

जिले में सरकार की ओर से यह नई राहत मिलने लाखों उपभोक्ताओं को यह लाभ सीधे तौर पर मिलेगा। जिले में चार सौ से अधिक पैट्रोल पंपों पर देर रात से यह निर्णय लागू हो जाएगा। बता दें कि जिले में तीन लाख से अधिक छोटे बड़े वाहन हैं,जबकि शहर से होकर गुजरने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या हजारों में बताई जाती है। पेट्रोल - डीजल की जिले में खपत को देखते हुए करीब दो दशक पहले यहां बावल रोड पर करनावास के समीप तेल कंपनियों ने अपने डिपो बनाए हुए हैं जहां से हजारों टैंकर लाखों लीटर पैट्रोल और डीजल लेकर अपनी मंजिल के लिए रवाना होते हैं।
पीएम मोदी का जनहितकारी निर्णय : यादव
केंद्र सरकार के इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का सराहनीय निर्णय बताते हुए इसकी तारीफ की है। इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे। पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम करना सरकार का आर्थिक मजबूती वाला निर्णय है। - कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
विज्ञापन

जनता को राहत मिलेगी
पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम घटाने से आम परिवारों को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी। कोरोना के बाद परिवारों को आर्थिक ताकत की जरूरत है। सरकार ने सही निर्णय लिया है। - रामेश्वर पूर्व विधायक।
सरकार ने जनता को महंगाई से दी राहत
केंद्र सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए यह नया निर्णय लिया है। लगातार यह मांग उठ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार का यह अच्छा निर्णय है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। - राव इंद्रजीत सिंह।
पेट्रोल डीजल के लगातार दाम बढ़ने की वजह से इसका असर घरों की रसाई तक पहुंचा था। महिलाएं अधिक दुखी थीं। अब रसोई गैस के दाम कम होने से महिलाओं के चेहरों पर खुशी आएगी। - अनिल वालिया ग्रामीण।
देहात में किसानों को डीजल की अधिक जरूरत थी। ट्रैक्टर का अधिक इस्तेमाल खेतीबाड़ी में होता है और उसमें डीजल की खपत होती है। किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। अब नए निर्णय से किसानों और आम परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। - सूबे सिंह प्रजापत दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें