फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना...प्रगणक घर-घर जाकर जुटा रहे जानकारी

Mon, 04 May 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों की सूची बनाई जा रही है। इस कार्य को 1900 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। यह कार्य 30 मई तक संचालित किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता की जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों को सौंपी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। प्रगणक की ओर से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।

33 सवालों के जवाब होंगे दर्ज
डीसी ने बताया कि जनगणना के दौरान गणनाकर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। प्रगणकों की ओर से नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियो, टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें