फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार्ज अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण

Mon, 24 Aug 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को चार्ज अधिकारियों, चार्ज क्लर्कों और तकनीकी सहायकों की दूसरे फेज का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जनगणना अधिकारी दीपक ने प्रशिक्षणार्थियों को एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) से ईबी बनाने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता एवं सही तरीके से ब्लॉक तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला जनगणना समन्वयक अमित कुमार ने भी प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने तथा अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें