फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीराम के अयोध्या आते ही मनाई खुशियां, राज्याभिषेक हुआ

Fri, 23 Oct 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगवान श्रीराम के राज्या​भिषेक का मंचन करते कलाकार। स्रोत: समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के मंच पर मंगलवार रात श्री राम के अयोध्या आते ही खुशियां मनाए जाने और राजतिलक का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ अयोध्या लौटने पर दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई गईं। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक कर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंघल और राकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम को तिलक लगाया। इसके बाद रामलीला कार्यकारिणी के सदस्यों और कलाकारों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।
रामलीला के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि मंचन में ललित ने श्रीराम, रूपेश ने सीता, हिमांशु ने लक्ष्मण और वैभव ने हनुमान की भूमिका निभाई। अमित ने ऋषि विश्वामित्र, भारत ने भरत और दीपक ने शत्रुघ्न का किरदार निभाया।
विज्ञापन

मुख्य निर्देशक भारत भूषण कश्यप और राजेश पंवार ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डॉ. सुभाष गुप्ता, श्रीपति शेखावत, शाम गुप्ता, विजय पंवार, संजय सैनी, मनीष सैन, सुनील भटनागर, विकास गुप्ता, लोकेश गोयल, जयभूषण शर्मा, लवली सोनी, कर्ण गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, लाला राम गुप्ता और नानक गुप्ता सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी की ओर से सभी सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें