फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव हमारे जीवन में भरते हैं खुशियों के रंग : पीके जैन

विज्ञापन
प्रोडिजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्सव हमारे जीवन में खुशियों के रंग भरते हैं। बच्चों को मस्ती के साथ हमारे पर्वों का महत्व भी समझना चाहिए। उक्त बातें जैन समाज एवं भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान पदम कुमार जैन ने कहीं हैं। वह सेक्टर चार स्थित प्रोडिजी स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्री-नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य व अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नववर्ष एवं क्रिसमस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्यों से सभी का मन मोह लिया। भगवान महावीर विद्यापीठ एवं जैन समाज के प्रधान पीके जैन के साथ समाज के सचिव राहुल जैन, संयुक्त सचिव सतीश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन के अतिरिक्त विद्यापीठ के उपप्रधान प्रदीप जैन, शासकीय निकाय सदस्य सीमा जैन, आदेश जैन, मोहित जैन तथा जैन पब्लिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका विजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। वक्ताओं ने बच्चों को हंसी व मस्ती के बीच जीवन का आनंद लेने व संस्कारित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रभारी मीनू पारिक ने सभी का अभिनंदन किया। इस मौके पर बच्चों की ओर से मां की महत्ता पर आधारित लघु नाटिका का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें