रेवाड़ी। धारूहेड़ा चुंगी के पास सोमवार को रेजांगला शौर्य समिति टीम ने रेजांगला युद्ध की 63वीं बरसी पर पहला दीया रंगोली सजे रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों के नाम रोशन कर दीपोत्सव का आगाज किया।
देशभक्ति के गीतों की गूंज से माहौल रोमांचक हो गया। दुर्भाग्य से 1962 के शहीद परिवारों को कारगिल के बाद हुए शहीद परिवारों के समान भरपूर आर्थिक अनुदान, नौकरी व रोजगार के अवसर नहीं मिले। इस अवसर पर सरकार से उन शहीद परिवारों की तीसरी पीढ़ी के बेरोजगारों को सरकारी रोजगार उपलब्ध करवाने की गुहार भी लगाई गई।
उल्लेखनीय है कि समिति 2006 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अबतक रेजांगला सहित अन्य ऑपरेशन के शहीद परिवारों की 500 से भी अधिक बालिकाओं को 5-5 हजार रुपये का आर्थिक सम्मान उनके परिजनों की शहादत को जिंदा रखने के लिए प्रदान करवा चुकी है।
शहीदों की शहादत अमर रहे, भारत माता की जय, दादा कृष्ण की जयकार बोल समिति सदस्य अपने घर दीप प्रज्वलित करने रवाना हुए।
इस अवसर पर समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कप्तान हरिओम यादव, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबे मेजर सुखबीर यादव, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. आरसी शर्मा, लोकेश यादव नगर पार्षद, विजय नारायण यादव, वीपी शर्मा, रामकिशन शास्त्री, कुलदीप माजरा श्योराज, कोच कर्ण सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।