फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षाएं

विज्ञापन
होली चाइल्ड स्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं हुईं। दूसरे दिन 10वीं कक्षा की गृह विज्ञान और 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली।
विज्ञापन

12वीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन विषय में पंजीकृत 6060 विद्यार्थियों में से 6025 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 35 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, 10वीं कक्षा के होम साइंस विषय में सभी 14 पंजीकृत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीबीएसई की 20 फरवरी को 12वीं की फिजिक्स विषय की परीक्षा होगी जबकि 10वीं की डाटा साइंस विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
-
सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर 11 अप्रैल तक लगाई धारा 163


परीक्षा अवधि के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष पुलिस ड्यूटी तैनात की गई है।पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल तक जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, पीसीआर एवं राइडर टीमें तैनात हैं। साथ ही, नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-विक्रम यादव, जिला सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें