फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 25 केंद्रों पर होंगी

Sun, 26 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सीबीएसई ने जिले के जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है, वहां बोर्ड की तरफ से मैसेज दे दिया गया है, ताकि वह परीक्षा से पहले परीक्षा रूम से संबंधित समुचित तैयारी कर लें। सभी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता के तौर पर लगाए जाएंगे। इस बार काफी संख्या में उन विद्यालयों के केंद्र बदले जाएंगे। हालांकि, परीक्षा से पहले सीबीएसई इस संबंध में नई गाइडलाइन भी जारी करेगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वीं में करीब 9 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने दसवीं के विद्यार्थियों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए हैं। इसकी तैयारी की जा रही है, जबकि 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के रोल नंबर पहले ही जारी कर दिए गए थे, ताकि इस क्लास के बच्चे प्रायोगिक परीक्षा दे सकें। इसके अलावा एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। दसवीं कक्षा का पहला पेपर 15 फरवरी को है। इसी तरह 12वीं कक्षा का पेपर 17 फरवरी से है। स्कूलों ने भी परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी तेज कर दी है।

जिले के यह विद्यालय बनाए गए केंद्र

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय कोनसीवास, पीएमश्री स्कूल जेएनवी नैचाना, टैगोर पब्लिक स्कूल जादरा, दिल्ली पब्लिक एसआर एसईसी स्कूल, धरचाना, आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा, राष्ट्रीय एसआर एसईसी स्कूल खंडोरा, यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, विवेकानंद एसआर एसईसी स्कूल धारूहेड़ा, सीआर इंटरनेशनल स्कूल तिहारा, सूरज स्कूल गुड़ियानी, आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, विवेकानंद एसआर सेकेंडरी स्कूल कुंड, सूरज स्कूल रेवाड़ी ऋषि पब्लिक स्कूल रेवाड़ी हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली, राव पहलाद सिंह पब्लिक स्कूल कोसली, पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल कोसली, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बेरली खुर्द, दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, कैम्ब्रिज स्कूल रेवाड़ी, आरसी ग्रीन फील्ड स्कूल रेवाड़ी, जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, स्वामी उमा भारती सीनियर एसईसी स्कूल रेवाड़ी और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

.............
वर्जन:
10वीं और 12वीं की फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने केंद्र की सूची जारी कर दी है। जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने अनिवार्य हैं।
विक्रम यादव, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें