फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब पीने के दौरान कहे जाति सूचक शब्द, दोस्त ने की हत्या

Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव जाटूवास में 24 वर्षीय रोहित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान रोहित ने जातिसूचक शब्द कहे थे जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी।
गांव भाड़ावास निवासी रोहित (24) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता प्रदीप किसान हैं। शुक्रवार की रात रोहित घर से निकला फिर नहीं लौटा। शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव जाटूवास में कमल के खेत में एक युवक की लाश पड़ी हुई है।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंची। रोहित के गर्दन सहित कई हिस्सों पर चाकू से वार किया गया था। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान भाड़ावास निवासी रोहित के रूप में की। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया।
पुलिस को पता चला कि रोहित को आखिरी बार जाटूवास में ही गांव जैतड़ावास के रहने वाले 22 साल के युवक के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने रोहित की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने शराब के नशे में उससे जाति सूचक शब्द कहे थे। इससे पहले दोनों ने शराब ठेके से ही कुछ दूर पहले खेत में साथ बैठकर शराब पी थी। रोहित को शराब का ज्यादा नशा हुआ तो आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिए।

मॉडल टाउन थाना के अधीन आने वाली सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें