फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धोखाधड़ी से पत्नी की इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि निकालने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पत्नी के नाम पर चल रही पॉलिसी की रकम निकालने पर कोर्ट में शिकायत देने के बाद पति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीथनवास गांव निवासी सुभद्रा ने बताया कि उसका मायका झज्जर के पटासनी गांव में है।
विज्ञापन

4 नवंबर 2019 को उसने एसबीआई बैंक से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी, जिसकी मैच्योरिटी पर 15 लाख रुपये पॉलिसी होल्डर को मिलने थे। साल 2021 में उसकी पति के साथ कहासुनी हो गई और उसने अलग रहना शुरू कर दिया।
पहले पॉलिसी में उसके पति को नॉमिनी बनाया था। साल 2023 तक किश्त उसके पति ने जमा करवाई थी। उसके बाद उसने किश्त भरना छोड़ दिया तो उसके पिता ने चेक से किश्त की राशि बैंक में जमा की।
विज्ञापन

बैंक पॉलिसी में उसने नॉमिनी पति की जगह पिता को बना दिया था। वहीं, बैंक में भी क्लियर कर दिया था कि उक्त पॉलिसी से अब पति का कोई लिंक नहीं है, इसलिए वह किसी भी प्रकार की राशि न निकाल पाए।
इसके बावजूद बैंक कर्मियों ने पति के साथ मिलकर उनके जॉइंट अकाउंट में 9 लाख 22 हजार 650 रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसे बाद में पति ने अपने पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें