फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के साथ गर्भपात के आरोप में केस दर्ज

Wed, 30 Sep 2015 11:11 PM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाटूसाना थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही जबरन गर्भपात करवाने का मामला दर्ज कराया है। मुकदमा महिला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि कोसली निवासी जयदीप के साथ उसकी शादी जनवरी 2013 में हुई थी।
विज्ञापन


दहेज देने के बावजूद शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। इसके अलावा महिला ने महेंद्रगढ़ जिला के गांव पोता निवासी रिश्तेदार अजय पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रही एसआई हीरामनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें