फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घपला करने के आरोप में राशन डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 14 May 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। घपला करने के आरोप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नांगल जमालपुर स्थित एक राशन डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। डिपो धारक पर अवैध स्टॉक रखने और राशन कार्ड धारकों से फर्जी अंगूठा लगवाने का आरोप है।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 10 मई को गांव नांगल जमालपुर डिपो की जांच की। जांच में पाया गया कि डिपो धारक के पास अधिक स्टॉक मौजूद था।
विज्ञापन

डिपो के बिल और पीओएस मशीन के स्टॉक बैलेंस के अनुसार गेहूं 500.309 क्विंटल, चीनी 24.62 क्विंटल, और सरसों का तेल 4904 लीटर होना चाहिए था। जांच में गेहूं 509 क्विंटल, चीनी 26.50 क्विंटल, सरसों का तेल 4968 लीटर, और बाजरा 15.50 क्विंटल पाया गया।
रिकॉर्ड से अधिक गेहूं 8.70 क्विंटल, चीनी 1.88 क्विंटल और सरसों का तेल 64 लीटर मिला। 15.50 क्विंटल बाजरा भी अतिरिक्त था। जांच में एक और गंभीर मामला सामने आया।
विज्ञापन

20 राशन कार्ड धारकों ने बताया कि डिपो धारक ने अप्रैल में बाजरा नहीं दिया, लेकिन उनसे अंगूठा लगवा लिया गया। यह अवैध स्टॉक गांव अहरोद में रखा हुआ था। राशन कार्ड धारकों की सूची में कार्ड नंबर 066009633558 और 066008791638 जैसे नंबर शामिल हैं।
निरीक्षक के अनुसार डिपो धारक ने पीडीएस नियंत्रण आदेश 2022 का उल्लंघन किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें