फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मार्गदर्शन सप्ताह में 550 विद्यार्थियों को दी कॅरिअर की जानकारी

Fri, 24 Jul 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के जागरूक अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोजगार विभाग की ओर से 20 से 24 जुलाई तक आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 550 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, स्वरोजगार योजनाओं और व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने स्वामी उमा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ और बीकानेर में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के विकल्पों की जानकारी दी।
वहीं सहायक रोजगार अधिकारी कोसली ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी, नाहड़, कोसली और राजकीय आईटीआई कोसली में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञापित रिक्तियों, रोजगार के लिए आवश्यक योग्यताओं, स्वरोजगार के अवसरों और कॅरिअर योजना तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और रोजगार विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें