फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी कट्टे के बल पर कार सवार बदमाशों ने लूटे 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक बाइक सवार से मारपीट करते हुए देसी कट्टे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खालेटा निवासी संदीप कुमार वीरवार को साथी मंगेज के साथ अपने गांख खालेटा जा रहा था। संदीप अपने फूल्फा से 70 हजार रुपये की नकदी लेकर आया था। पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप ने कहा कि कुंड से खोल जाते समय खोल की पहाड़ियों के बीच सुनसान जगह पर एक स्विफ्ट गाड़ी उनकी बाइक के आगे रुक गई। गाड़ी से दो-तीन लोग निकले और देशी कट्टा दिखाते हुए मार-पिटाई शुलरू कर दी। बदमाशों ने उसकी जेब में 70 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। जैसे-तैसे वह घर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुंड पुलिस चौकी प्रभारी धर्मजीत ने बताया कि संदीप की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें