फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, हंस नगर निवासी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अ रेवाड़ी-रोहतक हाईवे नंबर- 71 पर वीरवार रात को गांव गोकलगढ़ के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के हंसनगर निवासी करीब 25 वर्षीय धोलाराम वीरवार रात को अपनी कार लेकर पाल्हावास की ओर जा रहा था। गांव गोकलगढ़ के समीप अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई तथा रोड़ पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी गाड़ी से कंपनी के कर्मचारियों को छोड़ता था। रात को भी वह शिफ्ट लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें