फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के लिए निकले युवक को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपने चाचा के साथ सुबह सैर के लिए निकले गांव जुड्डी निवासी युवक को झाल रोड पर कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। नाहड़ चौकी पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा सुरेश ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह वह अपने भतीजे अनिल के साथ झाल रोड पर सैर के लिए गया हुआ था। गांव की तरफ वापस आते समय पीछे से आ रहे कैंटर ने उनके भतीजे अनिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाहड़ चौकी पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें