फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीण क्षेत्रों में भांग के पौधों को नष्ट किया जाए

Thu, 27 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय में चिह्नित अपराध और जिलास्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) के अधिकारियों के साथ बैठक कर नशे की बुराई को मिटाने के निर्देश दिए। डीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारियों विभाग को निर्देश दिए कि खेतों, नहरों के किनारों व ग्रामीण क्षेत्रों में भांग के पौधों को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नशा की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नशीली दवाएं बेचने वाली दुकानों पर कड़ी निगरानी रखें।
वहीं सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे होना सुनिश्चित करने के साथ चेकिंग भी की जाए। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी जिला में नशे की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारियों विभाग को निर्देश दिए कि खेतों, नहरों के किनारों व ग्रामीण क्षेत्रों में भांग के पौधों को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें