रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेल और जिले के अन्य हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं हुईं। २९वीं हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन राज्य भर के जिलों में से हिसार, सोनीपत, सिरसा का दबदबा रहा। 4 गुणा १०० रिले रेस के खिताबी मुकाबले (बालक) में हिसार की टीम पहले, सोनीपत दूसरे और मेवात की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग में जींद पहले, हिसार दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रही। वहीं लांग जंप(बालक)में कैथल का संदीप(३.८२मी.) के साथ पहले, हिसार का सीताराम दूसरे और सिरसा का विशाल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में करनाल की पूजा(३.४२मीटर) पहले, रोहतक की रीना दूसरे और झज्जर की अंजली तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में हिसार की नीतू अव्वल रही। वहीं ४००मीटर की फाइनल में हिसार की प्रीति, झज्जर की अंजली और महेंद्रगढ़ की नचीता तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट(बालक) में सीताराम अव्वल रहा।
---------
शतरंज(बालिका वर्ग) में हिसार से हुए खिताबी मुकाबले में जींद ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग में हिसार को भिवानी के हाथ से शिकस्त खानी पड़ी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
---------------------------------
समूह नृत्य(बालिका): सिरसा पहले, पंचकूला दूसरे और हिसार तीसरे स्थान पर रहे।
एकल अभिनय(बालिका): प्रतिभाग लेने वाली टीमों में से कैथल की कशिश पहले, हिसार की पूजा दूसरे और सोनीपत की लता तीसरे स्थान पर रही।
एकल अभिनय(बालक वर्ग): हिस्सा लेने वाली टीमों में हिसार के मोनू ने बाजी मारी, सोनीपत का यश दूसरे और सिरसा का शिवम तीसरे स्थान पर रहा।
रागिनी(बालिका): हिसार पहले, झज्जर दूसरे और रोहतक व सोनीपत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
रागिनी(बालक): हिसार पहला, सोनीपत दूसरा और यमुनानगर व सिरसा संयुक्त रूप से तीसरा स्थान।
चित्रकला(बालक): करनाल का रितिक पहले, यमुनानगर का विकास दूसरे और फतेहाबाद का रवि तीसरे स्थान पर रहा।
चित्रकला(बालिका): फतेहाबाद की मनीषा प्रथम, कैथल की मानसी दूसरे और सिरसा की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही।
वेशभूषा(बालिका): सिरसा पहले, कैथल दूसरे और हिसार तीसरे स्थान पर रहे।
वेशभूषा(बालक): सोनीपत पहले, कुरुक्षेत्र दूसरे और सिरसा तीसरे स्थान पर रहे।
समूह गान(बालिका): सिरसा पहला, महेंद्रगढ़ दूसरा और सोनीपत तीसरा स्थान।
एकल नृत्य(बालक): हिसार पहला, सोनीपत दूसरा और सिरसा व रोहतक संयुक्त रूप से तीसरा।
एकल नृत्य(बालिका): सिरसा पहला, कैथल दूसरा और हिसार व सोनीपत संयुक्त रूप से तीसरा।
समूह नृत्य(बालक): सिरसा पहला, सोनीपत दूसरा और पंचकूला तीसरा।