धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद वीरवार को एजेंसी ने गोवंश पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। इससे लंबे समय से परेशान दुकानदारों और शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
गोवंश पकड़ने का ठेका समाप्त होने के कारण पिछले कई महीनों से शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों, गलियों और कॉलोनियों में गोवंश घूम रहे थे। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ था।
पिछले कई महीनों से गोवंश पकड़ने की व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर इनका जमावड़ा लगा रहता था। दिवाली के दौरान भी बाजारों में गोवंश सड़कों के बीच बैठे नजर आए थे।
दुकानदारों का कहना था कि बाजारों में वाहनों की पार्किंग के कारण पहले ही जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सड़कों पर गोवंशों की मौजूदगी से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पालिका से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई थी। इसके बाद नगर पालिका सचिव सुमित कुमार ने बुधवार को नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने की जानकारी दी थी। अब वीरवार से एजेंसी ने धरातल पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहरवासियों की मांग है कि गोवंश पकड़ने का अभियान केवल एक-दो दिन तक सीमित न रहे, बल्कि नगर पालिका के पूरे क्षेत्र में नियमित रूप से चलाया जाए। मुख्य बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों, व्यस्त सड़कों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गोवंशों के कारण यातायात बाधित न हो और सड़क हादसों की आशंका कम हो सके।
नगर पालिका सचिव सुमित कुमार ने बुधवार को नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने की जानकारी दी थी। अब वीरवार से एजेंसी ने धरातल पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
।
धारूहेड़ा में एजेंसी द्वारा पकड़े गए बेसहारा गोवंश। संवाद
धारूहेड़ा में एजेंसी द्वारा पकड़े गए बेसहारा गोवंश। संवाद