रेवाड़ी। नव प्रेरणा संस्था की ओर से अपने 25वां वार्षिक महोत्सव और विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सहायता समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम अंग, सरकार की तरफ से दी जाने वाली सरकारी सहायताओं की जानकारी, मेडिकल सर्टिफिकेट से संबंधित समस्या का समाधान, पेंशन, बस पास, रेलवे पास, अन्य मेडिकल सहायता जैसे आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी, स्पीच थेरेपी व योग आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी। सदस्य राजेश ने बताया कि यदि किसी दिव्यांगजन को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह 6 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नव प्रेरणा धर्मशाला सेक्टर-3 में संपर्क कर सकता है। इसका समाधान 8 दिसंबर को यथासंभव कर दिया जाएगा। संवाद