रेवाड़ी। क्रिसमस नजदीक आते ही बेकरी पर रौनक बढ़ने लगी है। क्रिसमस को लेकर केक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और लोग अपनी पसंद के डिजाइन, फ्लेवर और साइज के केक पहले से ऑर्डर कर रहे हैं।
बेकरी पर चॉकलेट, ब्लैक फॉरेस्ट, रेड वेलवेट, फ्रूट और प्लम केक की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा बच्चों के लिए कार्टून और क्रिसमस थीम पर तैयार किए जा रहे स्पेशल केक भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 1 किलो चॉकलेट केक की कीमत 850 रुपये, वनीला स्पंज केक 800 रुपये और फ्रूट केक 950 रुपये है। स्ट्रॉबेरी क्रीम केक की कीमत 900 रुपये है जबकि ब्लैक फॉरेस्ट केक 1.5 किलो के लिए 1400 रुपये में उपलब्ध है।
छोटे आकार के मिनी केक (चॉकलेट और वनीला) 250 ग्राम में 250 रुपये में मिल रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस से दो-तीन दिन पहले बुकिंग का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसलिए लोग पहले ही ऑर्डर दे रहे हैं। जिले में क्रिसमस का त्योहार हर साल धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं और घरों व बाजारों को सजाया जाता है। इस अवसर पर केक का विशेष महत्व होता है।
केक की मांग लगातार बढ़ रही : समीर
भाड़ावास मार्ग स्थित बेकरी मालिक समीर यादव का कहना है कि क्रिसमस के अवसर पर केक की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों ने अपनी पसंद के केक के लिए ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। बावल चौक के पास बेकरी के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि 30 से 40 प्रतिशत तक केक का अग्रिम ऑर्डर प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार क्रिसमस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-
क्रिसमस स्पेशल केक रेट लिस्ट :
केक का नामवजनकीमत
चॉकलेट केक1 किलो850 रुपये
वनीला स्पंज केक1 किलो800 रुपये
फ्रूट केक1 किलो950 रुपये
स्ट्रॉबेरी क्रीम केक1 किलो900 रुपये
ब्लैक फॉरेस्ट केक1.5 किलो1400 रुपये
मिनी केक (चॉकलेट- वनीला)250 ग्राम250 रुपये
कस्टम डिजाइन केक1 किलो1000 से 1200 रुपये
कार्टून थीम केक1 किलो900 से शुरू रुपये