फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैडेटों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया वैचारिक ऊर्जा संगम

विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते कैडेट। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल के पिलानी (राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय श्री सूर्यकरण पारीक स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) व इतिहास परिषद हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8) में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इनमें देशभर की 25 व 20 टीमों ने भाग लिया। सैनिक स्कूल ने कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए प्रतिभागी छात्र कैडेट संदीप, पक्ष, कैडेट सौम्य भट्ट, विपक्ष व कैडेट हर्ष दायमा, प्रतिप्रश्नकर्ता के रूप में भाग लिया।
कक्षा 6 से 8 तक के लिए निर्धारित विषय सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म साइबर फ्रॉड के लिए सबसे बड़े उत्तरदायी हैं विषय के प्रतिभागी छात्रों के रूप में कैडेट लोकेश भारती, पक्ष, कैडेट पार्थ, विपक्ष व कैडेट देवराज बघेल ने प्रतिप्रश्नकर्ता के रूप में भाग लेकर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कैडेट संदीप ने चौथा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी व 1100 रुपये नकद प्राप्त किए। तृतीय पुरस्कार के रूप में कैडेट पार्थ ने ट्रॉफी व 2100 रुपये नकद प्राप्त किए। विद्यालय का स्थान दोनों प्रतियोगिताओं में चतुर्थ व तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि बाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सोचने, समझने और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करती हैं जो उन्हें उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा में सशक्त बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें