फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कैडेट प्रतिनिधि नियुक्ति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कक्षा 12वीं के कैडेट अभिषेक को विद्यालय कप्तान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं कैडेट आयुष सैनी को विद्यालय एड्जुटेंट, कैडेट विशेष को अकादमिक कप्तान, कैडेट प्रेरित को स्पोर्ट्स कप्तान तथा कैडेट आयुष श्रीवास्तव को सह-पाठयक्रम गतिविधियों का कप्तान बनाया गया।
कक्षा 11वीं के कैडेट नितिन को विद्यालय प्रीफेक्ट तथा कैडेट माधवी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के छह सदनों सुब्रोतो, अर्जन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा व परेरा के लिए भी कप्तानों और उपकप्तानों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य एवं वर्तमान में कर्नल अशोक कौल (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी तथा वरिष्ठ अध्यापक गजेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
कर्नल अशोक कौल ने कहा कि समय प्रबंधन, दूरदृष्टि, नेतृत्व क्षमता, करुणा और साहस जैसे मूल्यों पर बल देते हुए कैडेट्स को निरंतर प्रयास और परिश्रम के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रभारी योगेश कुमार सिंघल एवं शिवानी यादव रहीं जबकि मंच संचालन कैडेट पुष्कर और कैडेट दिशा गुलिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें