फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैबिनेट मंत्री ने किया साढ़े 6 करोड़ की नहरी परियोजना का शिलान्यास

Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के निमित्त शनिवार को गांव नांगल मूंदी व लाला गांव में लगभग साढ़े 6 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नहरी आधारित जल वितरण परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि गांव लाला में 2 करोड़ 88 लाख व गांव नांगल मूंदी में 3 करोड़ 47 लाख 60 हजार की नहरी जल परियोजना से इन दोनों गांव के अलावा करीब के कई गांव लाभांवित होंगे। सरकार की हर घर नल से जल स्कीम के तहत गांव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जा रहा है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन और शहरी तथा अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार में से कोई भी मुद्दा उछालने के लिए नही बचा है क्योंकि सरकार के अंतर्गत हर क्षेत्र में विकास हुआ है। लोगों को मुफ्त राशन की योजना हो या फिर आयुष्मान भारत की नवीनीकरण योजना चिरायु हरियाणा योजना हो इन सब योजनाओं ने अंत्योदय के भाजपा के अंत्योदय सिद्धांत को चरितार्थ किया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, मंडल अध्यक्ष बावल अमरजीत सिंह व सोनू कुमार, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा रामौतार, सरपंच प्रतिधि लाला ताराचंद, मीडिया प्रभारी भाजपा राम कुमार, सरपंच नैनसुखपुरा हरि सिंह, सरपंच सिंहास नरेन्द्र, सरपंच मोहदीपुर विजयपाल, हेडमास्टर शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें