फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ यात्रा का विरोध, तनाव

विज्ञापन
संविधान बचाओ यात्रा के विरोध में नारेबाजी करते लोग व तैनात पुलिस बल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मॉडल टाऊन स्थित योगेंद्र इंडिया की पार्टी स्वराज इंडिया के दफ्तर के बाहर नागरिकता कानून के पक्ष व विरोध में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ता देख डीएसपी हंसराज के नेतृत्तव में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद टकराव को टाला जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनेक समाजिक संगठनों की ओर से दिल्ली से आए एक पदाधिकारी की ओर से सीएए के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। पार्टी कार्यालय में इसकी तैयारी चल ही रही थी कि सीएए समर्थक कुछ संगठन भी वहां पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक टकराव की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद टकराव टाला जा सका।
स्वराज इंडिया की पदाधिकारी एडवोकेट कुसुम यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुुनीलम की ओर से संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है, इसके तहत स्वराज इंडिया व सुनीलम सहित कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी चौक पर मौन रखकर अपना विरोध जताया जाना था। लेकिन इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए कुछ लोग भी वहां पर पहुंच गए हैं और नारे लगाना शुरू कर दिया। जब तक सुनीलम वहां से नहीं गए और विरोध प्रदर्शन चलता रहा। यादव ने बताया कि इसकी शिकायत प्रशासन को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें