फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई कंपनी ज्वाइन करने वाले सीए पर हमला

Tue, 05 May 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। राजस्थान के टपुकड़ा में नई कंपनी ज्वाइन करने वाले एक सीए पर दूसरे दिन हमला कर दिया गया। उनको गोली मारने की धमकी भी दी गई।
गुरुग्राम के सेक्टर-92 निवासी नवलेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 4 अप्रैल को फोन पर धमकी मिली कि टपुकड़ा में नौकरी करने की मत सोचो वरना गोली मार दी जाएगी। इसकी जानकारी उन्होंने कंपनी के एचआर और गुरुग्राम पुलिस को दी थी, जिसके बाद आश्वासन मिलने पर उन्होंने 1 मई को कंपनी में सीनियर मैनेजर अकाउंट के पद पर ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन

वह 2 मई की शाम जब कंपनी से घर लौट रहे थे तो धारूहेड़ा के महेश्वरी सर्विस रोड के पास एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक लिया।
इसके बाद दूसरी गाड़ी में आए 6-7 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और नवलेश को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा, फिर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल नवलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आशंका जताई है कि हमले के पीछे कंपनी के कुछ पूर्व या वर्तमान कर्मचारियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें