फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Tue, 05 May 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। गैलपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास सोमवार को सड़क हादसे में खिदरपुर निवासी अजय की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
अजय अपनी मां अनीता देवी के साथ बाइक पर टपूकड़ा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टपूकड़ा पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को टपूकड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां जब डॉक्टरों ने जांच की तो अजय को मृत पाया। अजय की मां अनीता देवी की हालत गंभीर थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद अनीता को अलवर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें