फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजार में बढ़ी रौनक, तिरंगा पतंगों की मांग बढ़ी

Fri, 14 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाजार में हो रही पतंगों की खरीदारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बाजारों में 15 अगस्त और तीज एक ही दिन पड़ने से रौनक बढ़ गई है। पतंगबाजी को लेकर लोगों में उत्साह है, वहीं स्वतंत्रता दिवस के कारण तिरंगा पतंगों की मांग बढ़ी है। दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की चहल-पहल है। थोक विक्रेता बंटू भटनागर और गौरव भटनागर ने कोरोनाकाल के बाद इस साल अच्छी वृद्धि बताई।
विज्ञापन

इस सीजन में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों ने तिरंगा पतंगों की अधिक बिक्री के लिए अतिरिक्त भंडार मंगाया है। बाजार में अमृतसर स्पेशल, बरेली का डफल, डोरेमोन और तिरंगा सहित कई प्रकार की पतंगें उपलब्ध हैं। पतंगों की कीमत तीन रुपये से 30 रुपये तक है, जबकि अमृतसर स्पेशल पतंग 100 से 150 रुपये में बिक रही है। मांझा 150 रुपये से 250 रुपये तक और अच्छी गुणवत्ता वाला मांझा 1800 रुपये तक उपलब्ध है।
पतंगबाजी के उत्साह के साथ चाइनीज मांझे के उपयोग पर सुरक्षा का सवाल उठा है। प्रशासन ने अभी तक इसके प्रयोग पर कोई परामर्श जारी नहीं किया है। यह मांझा राहगीरों, वाहन चालकों और पक्षियों के लिए खतरनाक माना जाता है। लोग प्रशासन से बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग कर रहे हैं। व्यापारी अधिकांश पतंगें जयपुर से मंगवाते हैं, जबकि बरेली से पतंगों के साथ मांझा भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें