झज्जर। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का एक भी ट्रक नहीं पहुंचने से उद्योगों और छोटे कारोबारियों के सामने व्यवसाय बंद करने का संकट खड़ा हो गया है। शहर में बड़ी संख्या में होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानें और छोटे उद्योग व्यवसायिक गैस सिलिंडरों पर निर्भर हैं। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति अमित अग्रवाल, संजय गुप्ता, जितेंद्र शर्मा व सोनू कुमार ने बताया कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उत्पादन पूरी तरह बंद हो सकता है। आने वाला समय संकट भरा नजर आ रहा है।
साथ ही रसोई गैस की भी मोबाइल के माध्यम से बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए कतारों में लगे हैं हालांकि एजेंसियों पर फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई भरपूर है। बुधवार को व्यावसायिक सिलिंडर की किसी भी एजेंसी पर कोई गाड़ी नहीं पहुंची।
मैं पिछले दो दिनों से लगातार फोन के माध्यम से भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर की बुकिंग करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। बुधवार को एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचा तब सिलिंडर मिला।
-सुनील कुमार, एचएल सिटी
-फोटो 81 : सुनील कुमार- फोटो : 1
-फोटो 81 : सुनील कुमार- फोटो : 1