फोटो-54: बहादुरगढ़ में खिलाड़ी सचिन दलाल का स्वागत करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। स्रोत पार्टी
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता सचिन दलाल का नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने स्वागत किया है। पार्षद बलराम दलाल के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सचिन का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सचिन, उनके पिता पार्षद बलराम दलाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। सरोज राठी ने बताया कि मांडोठी गांव के उभरते बॉक्सर सचिन दलाल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित सीनियर नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बतया कि 2 से 7 मार्च तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की 242 यूनिवर्सिटियों के हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सचिन ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वे रोहतक के नेकी राम कॉलेज में बीसीए फाइनल वर्ष का छात्र हैं।