फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11 माह पहले मिलीं बसें, आए दिन हो रहीं खराब

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज डिपो में करीब 11 महीने पहले आई टाटा कंपनी की 40 बसों में लगातार तकनीकी खराबी आने से यात्रियों और चालकों की परेशानी बढ़ गई है। आए दिन एक दर्जन से अधिक बसें खराब हो रही हैं। कई बसें मरम्मत के बाद रूट पर लौटने के कुछ समय बाद फिर खराब हो जाती हैं। इससे लोकल और लंबे रूटों पर बसों के फेरे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

चलते समय अचानक बस की रेस काम करना बंद कर देती है। ऐसे में बस को बीच रास्ते से वापस कार्यशाला या सर्विस स्टेशन भेजना पड़ता है। यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है।
बसों की कमी से महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम, सोहना, पलवल और पटौदी के लंबे रूटों के साथ टांकड़ी, कोसली, कोटकासिम और कुंड जैसे लोकल रूट भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने बताया कि बसें वारंटी में हैं, इसलिए कंपनी की एजेंसी ही मरम्मत कर रही है। कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें