रेवाड़ी। सेक्टर-19 स्थित रेजांगला पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया। रेजांगला पार्क विकास समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण यादव की अगुवाई में आम, शहतूत, चीकू, नींबू, जामुन और आंवला के पौधे लगाए गए। समिति की ओर से लगाए गए सभी पौधे कलमी हैं। पौधरोपण के साथ ही इनकी देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली गई। परमात्मा शरण यादव ने बताया कि इस सीजन में अब तक पार्क में कुल 1106 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी है, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। अभियान में अजीत सिंह यादव, शैलेंद्र, अंकिता सिंह, अंकित सिंह और सतीश ने सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने पार्क को हरा-भरा बनाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।