फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झुलसी महिला ने इलाज के दौरान पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 16 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा में करवाचौथ की रात विवाद के बाद पति ने पत्नी अनीता (37) पर थीनर गिराकर आग लगा दी थी। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौारन अनीता ने दम तोड़ दिया। आरोपी पति मनोज की हालत में सुधार नहीं हुआ है। पुलिस ने अब इस मामले को हत्या में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

घटना 10 अक्तूबर की रात की है। आरोपी मनोज पेंट करने का काम करता है। करवाचौथ की रात मनोज शराब के नशे में घर लौटा था। नशे की हालत में उसका पत्नी अनीता से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह पत्नी पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी। बीचबचाव करने बेटी और बेटा भी झुलस गए। इसके बाद मनोज ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली थी।
अनीता की हालत गंभीर होने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। अनीत करीब 80 प्रतिशत तक झुलसी थी। चिकित्सकों के अनुसार मनोज की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अनीता की मौत के बाद आरोपी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें