फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Fri, 26 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड पर गुप्ता मेटल फैक्ट्री के पास अवैध कॉलोनी को तोड़ती जेसीबी। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को शहरी/नियंत्रित क्षेत्र में बने हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की। इसमें पुराना दिल्ली रोड (नजदीक गुप्ता मेटल फैक्ट्री) पर लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में 20 डीपीसी और कच्चा रोड नेटवर्क पर बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले आमजन को सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं। इससे खरीदार को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कार्य दिवस पर छानबीन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें