धारूहेड़ा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नंदरामपुर बास में अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नंदरामपुर बास में लगभग 2 एकड़ में अवैध कॉलोनी में 4 चहारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर बुलडोजर चलवाया।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई। डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लाॅट खरीदने से पहले कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता बारे पता करें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।