फोटो : 28अवैध निर्माण पर चलाया जा रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
कोसली। जिला नगर योजनाकार की तरफ से वीरवार को कोसली में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया है।
इस कार्रवाई में बाईपास पर अवैध रूप से बनाई गई 2 दुकानों व 1 कमर्शियल होटल पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान डयूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी मौजूद रहा। साथ ही मौके पर अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। मौके पर ही उनकी उपस्थिति में नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
डीटीपी की तरफ से 6 मार्च तक अवैध निर्माणों को स्वयं हटाने व खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला योजनाकार विभाग के जिला अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हमने कोसली बाईपास पर बने दो होटलों का निर्माण गिराया है। संवाद