अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
- फोटो : नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद एव लक्ष्मीनगर के लोग। संवाद
धारूहेड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को अलावलपुर (धारूहेड़ा-नंदरामपुर बास रोड) में 3 एकड़ अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान 18 डीपीसी, दो चहारदीवारी, एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे वादे कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं जिससे बाद में लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। साथ ही आमजन को सलाह दी गई कि वे किसी भी कॉलोनी में निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी लेकर ही फैसला लें ताकि ठगी और विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।