फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजपुरा खालसा में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 14 Jul 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पिकअप के पास से गुजर रहा बाइक चालक।
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव राजपुरा खालसा में रविवार की रात किसान के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी हो गई। घटना के समय किसान पशुओं के पास ही चारपाई पर सो रहा था लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

गांव राजपुरा खालसा निवासी सत्यपाल सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की रात घर के बाहर भैंस बांधी थी। पशुओं के पास ही सोया था। सुबह उठने पर उसकी भैंस गायब मिली।
सीसीटीवी में दो व्यक्ति भैंस ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति ने भैंस को आगे से पकड़ रखा था, जबकि दूसरा पीछे से उसे हांक रहा था। उनके आगे एक पिकअप गाड़ी चल रही थी। पिकअप के पास से गुजरता हुआ एक बाइक सवार भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें