फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीएसएफ के जवान दयाकिशन को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Fri, 29 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दयाकिशन यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
कोसली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में एएसआई पद पर कार्यरत गांव भाकली निवासी दयाकिशन यादव जॉइंटर आपरेशन में शहीद हो गए थे।शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र आशीष ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता के जयकारों के बीच शहीद दयाकिशन को अंतिम विदाई दी गई।
दयाकिशन यादव वर्ष 1995 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर में थी, जहां वे देश सेवा में कार्यरत थे। हाल ही में एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाकिशन अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें