फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विप्र गौरव सम्मान समारोह 31 मई को

Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विप्र फाउंडेशन की आयोजित बैठक। स्रोत : संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा और जिला संगठन महामंत्री संजय कौशिक का सोमवार को भिवाड़ी में स्वागत किया गया। इसके बाद हुई बैठक में 31 मई को राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में विप्र गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्वागत के बाद आयोजित बैठक में जिला संगठन महामंत्री संजय कौशिक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन में जिला संगठन मंत्री के रूप में यह उनको तीसरी बार जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने वादा किया कि वे पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, वाहन रैली के संयोजक: सोमदत्त शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें