फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संघ ने 12 की हड़ताल की बनाई रूपरेखा

Wed, 28 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हड़ताल को लेकर जानकारी देते कर्मचारी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों को लेकर आईटीआई रेवाड़ी में बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान धनराज ने की। 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों को संबोधित किया गया। जिला प्रधान धनराज ने कहा कि सरकार को समान काम, समान वेतन की नीति लागू करनी चाहिए जब तक कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के दिसंबर 2025 के आदेशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। बैठक में जिला खजांची कृष्ण कुमार गंगाहेड़ी, रेवाड़ी ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार यादव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन 492 के जिला सचिव महावीर सिंह ने भी कर्मचारियों को हड़ताल के उद्देश्य और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें