फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्षों से बंद जिला सचिवालय की दोनों लिफ्ट चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में वर्षों से बंद पड़ी दोनों लिफ्ट अब चालू हो गई हैं। लिफ्ट बंद होने के कारण डीसी, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित एसबीआई और पीएनबी में काम कराने पहुंचने वाले लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता था। बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता हरि सिंह ने लोगों की समस्या को देखते हुए पहले प्रशासन के समक्ष दोनों लिफ्ट चालू कराने की मांग उठाई। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने स्थायी लोक अदालत (पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज) में मामला दायर किया। इसके साथ ही लिफ्टों की स्थिति और जिम्मेदार एजेंसी की जानकारी के लिए आरटीआई भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें