संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
जांच अधिकारी रेखा शर्मा ने बताया कि 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। वह टीम के साथ मौके पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक का रंग सांवला, लंबूतरा दाहिने हाथ पर दिल गुदा हुआ है। दिल के अंदर सरिता लिखा हुआ है। मृतक के शरीर पर मटियाला रंग की स्वेटर और सफेद काली लाइनदार शर्ट और नीले रंग का लोवर है। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार 72 घंटों के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।