फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाइप के सहारे फंदे से लटकता मिला दो बच्चों के पिता का शव, सुसाइड नोट मिला

Wed, 05 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की बीएमजी सिटी स्थित अंतरिक्ष टावर में मंगलवार को गांव भाड़ावास निवासी नीरज (25) का शव फ्लैट में फायर ब्रिगेड के पाइप के सहारे फंदे पर लटका मिला है। वह शादीशुदा थे। उनकी करीब तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें 30 लाख रुपये के लेन-देन का जिक्र है।
गांव भाड़ावास निवासी गोपीचंद के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी और छोटा बेटा नीरज था। नीरज 12वीं पास थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले उनका परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह घर छोड़कर चले गए थे। वे अंतरिक्ष टावर स्थित फ्लैट में अपने दो दोस्तों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नीरज गलत संगत में पड़ गया था इसलिए उनका परिवार के साथ मनमुटाव रहने लगा था। पिता ने उनके सुधार के काफी प्रयास किए। घर की जमीन तक बेचने की नौबत भी आ गई। विवाद खत्म नहीं हुआ। वह माता-पिता और पत्नी से अलग बीएमजी सिटी के अंतरिक्ष टावर स्थित फ्लैट में दो दोस्तों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला है कि बीएमजी सिटी स्थित अंतरिक्ष टावर में भाड़ावास निवासी नीरज ने फ्लैट में फायर ब्रिगेड के पाइप से फंदा लगाकर जान दे दी। जब दोस्त फ्लैट पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें