फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संत कबीर चौक पर मिला बिहार के युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 20 Sep 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बाईपास स्थित सनसिटी के नजदीक संत कबीर चौक (नया गांव दौलतपुर वाला चौक) के पास शनिवार की सुबह बिहार के खगड़िया के चूखती निवासी युवक विजय यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के मुंह के बल गिरकर घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विजय यादव वर्तमान में रेवाड़ी के विजयनगर में किराए के मकान में रह रहा था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुमन ने बताया कि विजय शुक्रवार को घर नहीं लौटे थे। परिवार के लोग पूरी रात उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे। शनिवार सुबह पुलिस की ओर से विजय का शव मिलने की सूचना दी गई। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।
शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि सुबह युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक के मोबाइल फोन पर कॉल आ रही थी। फोन करने वाला मृतक का भाई था। इसके बाद पुलिस ने विजय यादव की मौत की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें