फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाटर टैंक में मिले शव की नहीं हुई पहचान

Tue, 30 Jun 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक वाटर टैंक से सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह मंदिर में पूजा करने गए ग्रामीणों की नजर वाटर टैंक में मौजूद शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव कई दिन पुराना हो सकता है। बाबू लाल ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत काफी समय पहले हुई होगी और संभवत पानी में लंबे समय तक रहने के बाद वह ऊपर आ गया।
विज्ञापन

वाटर टैंक के आसपास घनी घास और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे यह स्थान असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें