फोटो: 18गांव नठेड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान करते डॉ. जयपाल
कोसली। विजय एकता मंच की ओर से गांव नठेड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने किया। कुल शिविर में 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में डॉ. जयपाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से तनाव कम होता है और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। रक्तदान करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और बैज देकर प्रोत्साहित किया। कहा कि रक्तादाओं को खुद पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। विजय एकता मंच के चेयरमैन विजय गुड़ियानी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। कहा कि विजय एकता मंच द्वारा 19 नेत्र जांच कैंप और 2 रक्तदान शिविर लगाए हैं। इस अवसर पर मनोज सरपंच, सुनील कुमार, नरेश कुमार, संदीप बोस, डॉ अजय कुमार, ओमप्रकाश डाबला मौजूद रहे।