फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में लोगों ने किया 60 यूनिट रक्तदान

Sat, 01 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
रक्तदान श‌िविर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और डॉ. के. लाल अल्ट्रासाउंड के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक अस्पताल में आयोजित शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर के लिए करीब 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कई लोगों का स्वास्थ्य कारणों से रक्त नहीं लिया गया। जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


सुबह ठीक साढ़े नौ बजे उपायुक्त डॉ. यश गर्ग और सीएमओ डॉ. डीके राजौरा ने  फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। शुुरुआत से ही लोगों में रक्तदान के प्रति काफी उत्साह नजर आया। लोग लाइन लगाकर रक्तदान के लिए खड़े रहे। रजिस्ट्रेशन और जांच के बाद लोगों का रक्त लिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की समाज को बहुत जरूरत है। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अमर उजाला की खबरों की विश्वसनीयता के चलते लोगों का इस पर बहुत विश्वास है।
 
कई संगठन आए आगे
रक्तदान में विश्व हिंदू परिषद और इसके सहयोगी संगठन, इनसो, 102 एंबुलेंस संघ, आम आदमी पार्टी, अस्पताल स्टॉफ सहित कई संगठनों ने भाग लिया। संगठनों के अतिरिक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष योंगेद्र पालीवाल, बावल ब्लॉक समिति चेयरमैन बीरेंद्र सिंह छिल्लर, जिला पार्षद अजय पटौदा, पूर्व पार्षद प्रदीप भार्गव, लाइफ केयर अस्पताल के संचालक डॉ. पवन गुप्ता, फार्मासिस्ट महेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
76वीं बार किया रक्तदान
 बेरली कला निवासी रामकृत यादव ने 76वीं बार रक्तदान किया। 36वर्षीय रामकृत 1998 से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। रामव्रत ने कहा कि वह रक्तदान का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां भी कोई सामाजिक संगठन या संस्था इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। वह उनमें सीधे पहुंच जाते हैं। रामव्रत ने बताया कि एक बार एक्सीडेंट में किसी घायल को रक्त की बहुत जरूरत थी। जब वह रक्त देने के लिए गया तो चिकित्सकों ने शारीरिक कमजोरी के कारण उसे मना कर दिया। उसे बहुत बुरा लगा। इसके बाद वह लगातार रक्तदान करता आ रहा है। आज भी अपने जरूरी काम को छोड़कर रामव्रत रक्तदान के लिए आगे आया। रामव्रत ने कहा कि वह सभी जगह अपना किराया खर्च कर पहुंच जाता है। पता नहीं उसके रक्त की किसी को कब जरूरत पड़ जाए।
-----------------
ऐसे समाचार पत्रों की बहुत जरूरत
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि अमर उजाला की खबरों का परिणाम रहा है कि अस्पताल में मोबाइल वेंटिलेटर आ रहा है। समाज में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां अमर उजाला नहीं पहुंच पाता हो। अमर उजाला ने सरकार और समाज के बीच एक सेतु का काम किया है। जो बात सरकार तक सीधी नहीं पहुंच पाती वह अमर उजाला की खबरों से जाती है। समाज में ऐसे समाचार पत्र बहुत कम रह गए हैं। अमर उजाला समाज के प्रति जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। इस दौरान जनस्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल भवन का निरीक्षण भी किया।
---------------
चिकित्सकों ने रखी अपनी समस्याएं
जनस्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त के सामने अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी समस्याएं रखी। इनका शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। अस्पताल में रैंप, सेंट्रल एसी और लिफ्ट को लेकर जनस्वास्थ्य मंत्री ने लोकनिर्माण विभाग से शीघ्र बात करने को कहा। अस्पताल के दोनों और पड़े रहने वाले कूड़े को लेकर भी नगर परिषद अधिकारियों से मोबाइल पर बात की।
-------------------
परिवार सहित आया उदयभान
खिजूरी गांव निवासी उदयभान अपनी पत्नी पंच ममता और बेटे समीर के साथ ब्लड देने आए। उन्होंने बताया कि पत्नी बीमार होने के कारण ब्लड नहीं दे सकी लेकिन यहां आकर बहुत अच्छा लगा। परिवार को भी इसीलिए लाया कि वे इस तरह के शिविरों को देखकर जागरूक हो सकें।
 
बेटियां भी पहुंची रक्तदान करने
शिविर में रक्तदान करने के लिए कई छात्राएं भी पहुंची। पहली बार रक्तदान करने  की खुशी इनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। छात्रा प्रिया और ममता ने बताया कि रक्तदान के बारे में बहुत पढ़ा है। हम विद्यार्थी अगर हम ही रक्तदान के लिए आगे नहीं आएगा तो यह समाज कैसे आगे बढ़ेगा। हम चाहती हैं कि समाज के सभी लोग इस कार्य में आगे आएं ताकि रक्त की कमी कमी से किसी की जान ना जाए।
-----------
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में जयबीर, अजीत, गौरव, प्रदीप, नवीन, हरिओम, संतरा, अजय, पवन, मोहन, आलोक सिंह, नरेंद्र कुमार, कमल, लोकेश, कपिल, संजय, महेश, प्रदीप, कृष्ण, महेंद्र, विनोद, निशांत, विक्रम, विजय, देवेंद्र, संजय, रविंद्र, नवीन, अनिल, जयप्रकाश, संजीव, महेश सैनी, सुरेंद्र सिंह, नवीन, विकास कुमार, शंकर, पवन लखेरा, पिंकू यादव, दीपक, धर्मवीर, हर्ष, अंकुर, डॉ. सुरेंद्र, पवन वर्मा सहित 60 लोगों ने रक्तदान किया।
 
अमर उजाला का प्रयास प्रशंसनीय
मीडिया के कारण ही रक्तदान के लिए अवेयर हुए हैं। अब रक्तदाताओं की संख्या काफी बढ़ने लगी है। अमर उजाला जिस तरह से सामाजिक कार्यों में भाग लेता रहा है। वह प्रशंसनीय है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
- डॉ. डी.के. राजौरा, सीएमओ, रेवाड़ी।
-------------
बहुत अच्छा प्रयास
अमर उजाला का रक्तदान को लेकर प्रयास बहुत अच्छा है। अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। अखबारों की समाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे अमर उजाला बखूबी निभा रहा है। ऐसे प्रयास समाज के लिए बहुत जरूरी है। तभी समाज में जागरूकता आएगी।  - डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
-------------
अमर उजाला की शुरू से ही प्रशंसक रही हूं। जब पता लगा कि अमर उजाला रक्तदान शिविर लगा रहा है तो अपने आपको रोक नहीं सकी। अमर उजाला की खबरेें सीधे जनता से जुड़ी होती है। वहीं रक्तदान जैसे कार्य कर तो अमर उजाला जनता के और करीब आ रहा है। - विजया चौहान, जिला संयोजक, विहिप (मातृशक्ति)
------------
मैंने आज पांचवीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान से मन को सुकून मिलता है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। ना जाने कितने जाने रक्त नहीं मिलने से चली जाती हैं। मुझे जो भी मिलता है मैं उसे रक्तदान के लिए अवश्य प्रेरित करता हूं। - बिजेंद्र, निवासी बढ़ाणी
-----------
मैंने आज पहली बार रक्तदान किया। मैं अमर उजाला का नियमित पाठक हूं। रक्तदान की खबर सुनते ही शिविर में आ गया। यहां आकर देखा तो बहुत अच्छा लगा। पहली बार रक्तदान करने में थोड़ी घबराहट हुई, लेकिन अब सब ठीक हो गया। आगे से नियमित रूप से रक्तदान करूंगा।  - रोहित, धामलावास
---------------
मैं अपने दोस्तों के साथ काफी बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान के बाद कई तरह के लाभ भी हैं। इससे हमारा तो कुछ नहीं बिगड़ता किसी की जान जरूर बच जाती है। लोग भी रक्तदान के लिए बहुत जागरूक हो रहे हैं। अभी सभी लोग इस कार्य में आगे आएं तो रक्त बिना किसी की जान नहीं जाए।  - विपिन, धामलावास
---------------
अमर उजाला की खबरें पढ़कर रक्तदान शिविर का पता लगा। पढ़कर बहुत अच्छा लगा। जब मीडिया संस्थान लोगों को जागरूक करने में लगा है तो भला हम जैसे पाठक इससे दूर क्यों रहें। यह हमारी भलाई के लिए ही है। अन्य समाचार पत्रों को भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए। - साहिल, धामलावास
-----------------
साथी छात्रों ने बातचीत में बताया कि अमर उजाला रक्तदान शिविर लगा रहा है। काफी दिनों से रक्तदान के लिए मन बना रहा था। आज इसे देकर मन को बहुत सुकून मिल रहा है। सच में ऐसा कार्यक्रम मन को भा जाता है। आमजन की भलाई के लिए बहुत कम अखबार की काम करते हैं।   - रविंद्र, मुहम्मदपुर
--------------
रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्त की पूर्ति तो केवल रक्त से ही हो सकती है। भारत में अनगिनत मौतें रक्त के अभाव में हो जाती हैं। इसीलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। हम जैसे युवाओं को तो इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। - हरीश, धारूहेड़ा चुंगी
------------
11वीं बार किया रक्तदान
मैं आज 11वीं बार रक्तदान किया है। मानव शरीर में हर तीन माह बाद रक्त कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। उनके स्थान पर नई बन जाती हैं। जो कि एक तरह से वेष्ट है। इसलिए सभी युवाओं को जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए  हर तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए। साथ ही जो लोग जागरूक नहीं हैं, उन्हें भी जागरूक करना चाहिए।  - अमित सांगवान, इनसो
--------------
10वीं बार दिया रक्त
मैं रक्तदान का कई भी मौका नहीं छोड़ता है। जब भी इस तरह के कोई शिविर लगते हैं, उनमे सीधा रक्तदान के लिए पहुंच जाता हूं। मैं आज अमर उजाला के शिविर में 10वीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान के बाद मन को बहुत तसल्ली मिलती है। सोचता हूं पता नहीं मेरे रक्त कब किसका जरूरत पड़ जाए।  - आशीष, बालासराय
-----------
मैं 15 किलोमीटर दूर से इसीलिए आया हूं कि जरूरत पडने पर मेरे रक्त से किसी की जान बच सके। दुर्घटनाओं में रक्त स्राव से बहुत सारी मौतें होती रहती हैं। इसके चलते ही मुझे भी रक्तदान की प्रेरणा मिली। मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान कर बहुत अच्छा लगा। - देवेंद्र कुमार, पावटी
-------------
मुझे पता है कि रक्त कितना जरूरी है। अब दुर्घटनाओं में घायल लोगों को लाते हैं। और जब कभी इन लोगों की रक्त के बिना मौत हो जाती है तो मन को बहुत कष्ट होता है। मैं हमेशा से ही रक्तदान पक्ष में रहा हूं। अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करता हूं। हमारी साथी भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। - जेपी पंडित, प्रधान 102एंबुलेंस
-----------
27वीं बार किया रक्तदान
मैंन आज 27वीं बार रक्तदान किया। जब सभी संस्थाओं के लिए रक्तदान करता हूं तो अमर उजाला के लिए क्यों ना करूं। यह तो मेरा अखबार है। मेरी समस्या उठाता है। उनका समाधान कराता है। आज रेवाड़ी में रक्तदान शिविर लगाकर अमर उजला ने जन सरोकार के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया है।  - विकास, अर्जुन नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें